Menu
#Mumbai

नैनी झील में युवक का शव मिलने से सनसनी

  नैनीताल। नैनी झील में डाँठ के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतक युवक राजस्थान का बताया जा रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी झील के तल्लीताल डाँठ क्षेत्र में आज प्रातः सात बजे स्थानीय लोगों को शव दिखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 मा, 2022
नैनी झील में युवक का शव मिलने से सनसनी

 

नैनीताल। नैनी झील में डाँठ के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतक युवक राजस्थान का बताया जा  रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी झील के तल्लीताल डाँठ क्षेत्र में आज प्रातः सात बजे  स्थानीय लोगों को शव दिखा। उन्होंने  तत्काल इसकी सूचना  पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव झील से बाहर निकाला और उसकी तलाशी ली।

तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल फोन मिला। इसी मोबाइल के सिम के आधार पर पता चला कि युवक राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है और उसका नाम संजय है। स्वजनों ने बताया कि मृतक व्यक्ति घर से भागकर नैनीताल आया था। पुलिस द्वारा स्वजनों को सूचना दे दी गयी है , वहीँ  शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tagged:
Share This Article