Menu
#Mumbai

नवजात शिशु का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी

नवजात शिशु का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसन श्रीनगर गढ़वाल। कुत्‍तों के द्वारा पूरी तरह से नोचा हुआ एक नवजात का शव मिलने से श्रीनगर में सनसनी फैल गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम हेतु भेज दिया। पहाड़ की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 मा, 2022
नवजात शिशु का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी

नवजात शिशु का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसन
श्रीनगर गढ़वाल।

कुत्‍तों के द्वारा पूरी तरह से नोचा हुआ एक नवजात का शव मिलने से श्रीनगर में सनसनी फैल गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम हेतु भेज दिया।
पहाड़ की शांत वादियों में भी अब अपराध पलने लगे हैं यहां देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली खबर में श्रीनगर गढ़वाल से आ रही है। यहां सर्राफ धर्मशाला के पीछे नवजात शिशु का शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है । शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस द्वारा शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात की उम्र सात से आठ दिन रही होगी। बच्चे की मौत कैसे हुई होगी, ये बताना मुश्किल होगा।

उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कुत्ते ही शव को नदी से घसीटकर यहां लाए हों ओर नगर पालिका सभासद विनती पोस्ती ने मामले की पूरी जांच की मागं उठातें हुऐ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

वही पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
श्रीनगर के कोतवाल हरिओम चौहान ने न्‍यूज एजेंसी आरएनएस को बताया कि बताया कि मामले की जांच की जा रही है, नवजात की उम्र सात से आठ दिन लग रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर नगर में चर्चा है कि एक महिला डाक्‍टर द्वारा पहाड़ से आने वाली महिलाओं का गर्भपात कराया जा रहा है। यहं महिला डाक्‍टर भ्रूण परीक्षण करा कर गर्भपात कराती है।

Tagged:
Share This Article