Menu
#Mumbai

हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप.

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सामने आए एक कथित आत्महत्या के मामले ने पुलिस जांच में चौंकाने वाला मोड़ ले लिया। शुरुआत में जिस घटना को आत्महत्या माना जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 अप्र, 2026
हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप.

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सामने आए एक कथित आत्महत्या के मामले ने पुलिस जांच में चौंकाने वाला मोड़ ले लिया। शुरुआत में जिस घटना को आत्महत्या माना जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर दिया।

हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप

बेटे ने खोला राज, पुलिस को मिला सुराग
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक बबलू के नाबालिग बेटे ने पुलिस को सच्चाई बताई। दरअसल, 2 अप्रैल को श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहड़पुर गांव से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मृतक की पत्नी पूजा ने दी थी, जिसमें उसने दावा किया कि उसके पति ने शराब के नशे में खुदकुशी कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसी बीच मृतक के भाई ने भी तहरीर देकर पत्नी और उसकी बेटी पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

पूछताछ में सामने आई खौफनाक सच्चाई
पुलिस ने जब घर के बच्चों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो नाबालिग बेटे ने बताया कि उसकी मां और बहन ने मिलकर पिता की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि बबलू को उनके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद वह शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

नींद की दवा देकर की हत्या, फिर रचा आत्महत्या का नाटक
घटना वाले दिन आरोपी मां-बेटी ने बबलू की शराब में नींद की दवा मिला दी। जब वह बेहोश हो गया, तो उसके हाथ-पैर बांधकर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने और घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। शव को दूसरे कमरे में ले जाकर मुंह में जहरीला पदार्थ डाला गया और कमरे को बंद कर दिया गया। अगली सुबह पत्नी ने कहानी गढ़ते हुए पुलिस को आत्महत्या की सूचना दे दी।

पुलिस ने जुटाए सबूत, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से कई अहम सबूत बरामद किए हैं, जिनमें मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब का टेट्रा पैक, स्टील का गिलास, दुपट्टे और तकिया शामिल हैं।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग बेटी को संरक्षण में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

 

Tagged:
Share This Article