Menu
#News

केदारनाथ हैलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, बीकेटीसी ने जताया शोक

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-गुप्तकाशी मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच श्रद्धालु, एक बीकेटीसी कर्मचारी और पायलट शामिल हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 जून, 2025
केदारनाथ हैलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, बीकेटीसी ने जताया शोक

रुद्रप्रयाग:  केदारनाथ-गुप्तकाशी मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच श्रद्धालु, एक बीकेटीसी कर्मचारी और पायलट शामिल हैं।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कपरवाण तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी इस दुर्घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

 

दुर्घटना का विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार  को प्रातः लगभग 05:17 बजे आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से छह श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। मार्ग में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सभी सातों यात्रियों की मृत्यु हो गई।

हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. राजवीर – पायलट

2. विक्रम रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, निवासी रासी ऊखीमठ

3. विनोद

4. तृष्टि सिंह

5. राजकुमार

6. श्रद्धा

7. राशि (बालिका), उम्र 10 वर्ष

प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से किया गया। हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Tagged:
Share This Article