Menu
#ऋषिकेश

उल्टा चलकर SGRR के छात्र उत्तम अग्रहरि ने तोडा रिकॉर्ड

उल्टा चलकर SGRR के छात्र उत्तम अग्रहरि ने तोडा रिकॉर्ड : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विज्ञान और प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के छात्र उत्तम अग्रहरि ने इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं जिसमें उत्तम अग्रहरि ने गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 जून, 2025
उल्टा चलकर SGRR के छात्र उत्तम अग्रहरि ने तोडा रिकॉर्ड

उल्टा चलकर SGRR के छात्र उत्तम अग्रहरि ने तोडा रिकॉर्ड :  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विज्ञान और प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के छात्र उत्तम अग्रहरि ने इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं जिसमें उत्तम अग्रहरि ने गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2 घंटे 2 मिनट का ताड़ासन में लंबे समय तक बिना ब्रेक रूके रहने का रिकॉर्ड बनाया था परन्तु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 17 जून में शामिल होकर उत्तम अग्रहरि ने पहले तो अपना पुराना रिकॉर्ड को तोड़ा तथा एक नये योगी के रूप में आसन सिद्धि के साथ 3 घंटे 3 मिनट बिना रूके ताड़ासन में होल्डर करके इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे

आसन सिद्धि

महर्षि पतंजलि के अनुसार, आसन सिद्धि का अर्थ है बिना किसी प्रयास के एक आसन में तीन घंटे तक स्थिर रह पाना । यह सहजता और स्थिरता अभ्यास के माध्यम से प्राप्त होती है। जो कि उत्तम अग्रहरि ने करके दिखा दिया है ताड़ासन में 3 घंटे 3 मिनट का इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा के !

SGRR
SGRR

इनके रिकॉर्डस पर एक नजर

उत्तम अग्रहरि ने अभी अपने नाम पांच रिकॉर्डस बुकों में अपना नाम दर्ज कराया है तथा छठा इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा दिया जिसमें 21 जून 2020 को ताड़ासन में 2 घंटे 2 मिनट का गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड , वर्ल्ड यंग अचीवर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स , नोबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,नुमा इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इत्यादि में है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

अवार्ड -युवा भारती पुरस्कार 2020 तथा सत्यार्थ स्वर्णिम सम्मान 2024 से सम्मानित हो रखें हैं

नेशनल गोल्ड मेडल विजेता :  योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 46 वीं सीनियर नेशनल योग खेल प्रतियोगिता 2021 -2022 का आयोजन इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल ताडेपल्लीगुडेम आंध्र प्रदेश 26 से 29 मार्च 2022 को आयोजित किया था जिसमें उत्तर प्रदेश कि टीम से उत्तम अग्रहरि, प्रवीण ,आकाश ,विकास ,किशन ने फ्री फ्लो में प्रथम स्थान प्राप्त किया पूरे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा था।

अभी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बाकी

उत्तम अग्रहरि का सपना अभी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करने का सपना है जिसके लिए वह हाथों से चलना , हैंडस्टैंड में सीढीयों से उतरना ,गाड़ी के ऊपर शीर्षासन करना इत्यादि योग आसन हैं।

योग के माध्यम से रोग का उपचार

उत्तम अग्रहरि योग थैरेपिस्ट और योग ट्रेनर एक छोटे से गांव से निकल कर पैसे के अभाव में पढ़ाई कि आज योग के माध्यम से पार्किंसन , अस्थमा ,बीपी, शुगर , माइग्रेन, पैरालिसिस , मोटापा, इत्यादि का इलाज कर रहें हैं तथा बालों की समस्या के ऊपर इनका शोध चल रहा है आने वाले समय में योग , आयुर्वेद, वैकल्पिक चिकित्सा के उपयोग से बालों की समस्याओं का इलाज संभव है !

Share This Article