Menu
#Mumbai

देहरादून में कांग्रेस को झटका, अशोक वर्मा का इस्तीफा

देहरादून लोकसभा और निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को देहरादून में जोरदार झटका लगा है। ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और दून नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वर्मा सोमवार को समर्थकों सहित भाजपा में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 फ़र, 2024
देहरादून में कांग्रेस को झटका, अशोक वर्मा का इस्तीफा

देहरादून 

लोकसभा और निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को देहरादून में जोरदार झटका लगा है। ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और दून नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वर्मा सोमवार को समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होंगे। वर्मा देहरादून के सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं।

वर्मा ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजे संक्षिप्त त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्यागने की सूचना दी है। उन्होंने ईमेल के साथ ही कांग्रेस भवन में भी त्यागपत्र की हार्डकॉपी रिसीव करवा दी है। वर्मा 44 साल तक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे हैं। वो चार बार दून नगर निगम के पार्षद निर्वाचित होने के साथ ही नगर निगम में नेता विपक्ष भी रहे। वर्मा कांग्रेस की विजय बहुगुणा सरकार के समय अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के भी अध्यक्ष रहे हैं।

बेटे ने भी दिया इस्तीफाः अशोक वर्मा के साथ ही उनके बेटे शिवा वर्मा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। शिवा वर्तमान में प्रदेश यूथ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट थे। उन्होंने अपना इस्तीफा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को भी भेज दिया है।

Tagged:
Share This Article