Menu
#Uncategorized

मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात: शराबी पति ने पत्नी को पीटकर छत से फेंका, फिर शव खेत में दफनाया

मथुरा – देश में आए दिन ऐसे दिल दहलाने वाले मामले सामने आ रहे है, जिनके कारण शादी जैसे पवित्र बंधन से लोगों का विश्वास उतरता जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना जमुनापार क्षेत्र के सुखदेवपुर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अप्र, 2025
मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात: शराबी पति ने पत्नी को पीटकर छत से फेंका, फिर शव खेत में दफनाया

मथुरा – देश में आए दिन ऐसे दिल दहलाने वाले मामले सामने आ रहे है, जिनके कारण शादी जैसे पवित्र बंधन से लोगों का विश्वास उतरता जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना जमुनापार क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव में एक शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उसे पीटा, फिर छत से नीचे फेंका और जब महिला की मौत हो गई तो शव को घसीटते हुए घर के पीछे खेत में ले जाकर दफना दिया।

मृतक महिला की पहचान रेखा देवी (30) के रूप में हुई है, जिसकी शादी 12 साल पहले विजय बाबू से हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी ईंट भट्ठे से शुरू हुई थी, लेकिन ये कहानी अब एक खौफनाक अंत पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात विजय ने शराब के नशे में रेखा के साथ झगड़ा किया। झगड़े के बाद उसने पहले रेखा को पीटा और फिर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद विजय ने शव को खेत में दफना दिया।

शुक्रवार सुबह विजय रोजाना की तरह सामान्य व्यवहार कर रहा था। लेकिन जब उसके पिता प्रकाश ने बहू के बारे में पूछा तो वह चुप रहा। बार-बार पूछने पर आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और विजय की दी हुई जानकारी पर खेत से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने घर और खेत से सबूत जुटाए हैं। रेखा के पिता छीतर सिंह की तहरीर पर पति विजय बाबू, सास अनीता, जेठ राजकुमार, देवर कमल और दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार, विजय का पिछले दो साल से एक दिव्यांग युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो एक मकान निर्माण के दौरान शुरू हुआ। रेखा को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तब से पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ने लगे थे। गुरुवार की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो रेखा की मौत का कारण बना।

इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग यह सोचने को मजबूर हैं कि एक पति कैसे इतनी हैवानियत पर उतर सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tagged:
Share This Article