Menu
#Mumbai

पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना, देहरादून के एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने ज़हर खाकर दी जान

पंचकूला में दिल दहला देने वाला मामला आया सामने। लगभग 6 माह पहले देहरादून में रहता था यह परिवार। जबकि वर्तमान में पंचकूला के सेक्टर 27 रह रहा था । एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में ज़हर खा कर की आत्महत्या। मृतकों की पहचान देहरादून निवासी प्रवीण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 मई, 2025
पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना, देहरादून के एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने ज़हर खाकर दी जान

पंचकूला में दिल दहला देने वाला मामला आया सामने।

लगभग 6 माह पहले देहरादून में रहता था यह परिवार।

जबकि वर्तमान में पंचकूला के सेक्टर 27 रह रहा था ।

एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में ज़हर खा कर की आत्महत्या।

मृतकों की पहचान देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल (उम्र 42 वर्ष) और उनके परिवार के रूप में हुई है। मृतकों में प्रवीण के माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा परिवार तकरीबन छह महीने पहले तक देहरादून में रह रहा था, और हाल ही में पंचकूला के सेक्टर-27 में रहने लगा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण मित्तल परिवार सहित पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में भाग लेने के लिए आए थे। कथा समाप्त होने के बाद जब वे देहरादून लौटने वाले थे, तब उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

सूत्रों के मुताबिक, यह परिवार भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था, जिसके चलते उन्होंने सामूहिक आत्महत्या जैसा दर्दनाक फैसला लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें परेशानियों का ज़िक्र किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

फिलहाल, सभी शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शवगृह में रखवाया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Tagged:
Share This Article