Menu
#Mumbai

पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ ही श्राद्ध पक्ष समाप्त हुआ

श्री बदरीनाथ धाम शनिवार पितृ पक्ष की समाप्ति के दिन पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर बदरीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तर्पण एवं पिंड दान किया। 29 सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष आज शनिवार को समाप्त हो गया। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 अक्ट, 2023
पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ ही श्राद्ध पक्ष समाप्त हुआ

श्री बदरीनाथ धाम

शनिवार पितृ पक्ष की समाप्ति के दिन पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर बदरीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तर्पण एवं पिंड दान किया। 29 सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष आज शनिवार को समाप्त हो गया। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस दौरान पितृ पक्ष में आज तक बदरीनाथ मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे।

शुक्रवार तक यह संख्या 191999 ( एक लाख बयानबे हजार) थी। इस दौरान लगभग चालीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पिंडदान-तर्पण किया।

 

Tagged:
Share This Article