Menu
#News

शुभांशु शुक्ला का यान कैलिफोर्निया के समुद्र में सकुशल उतरा, देश में खुशी की लहर

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला का यान सोमवार देर रात कैलिफोर्निया के समुद्र में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन करते हुए धरती पर सकुशल लौट आया। यान के समुद्र में उतरते ही देशभर में उत्सव का माहौल बन गया और इस ऐतिहासिक क्षण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 जुल, 2025
शुभांशु शुक्ला का यान कैलिफोर्निया के समुद्र में सकुशल उतरा, देश में खुशी की लहर

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला का यान सोमवार देर रात कैलिफोर्निया के समुद्र में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन करते हुए धरती पर सकुशल लौट आया। यान के समुद्र में उतरते ही देशभर में उत्सव का माहौल बन गया और इस ऐतिहासिक क्षण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।

जैसे ही शुभांशु शुक्ला और उनके सहयोगी अंतरिक्ष यात्री यान से सुरक्षित बाहर आए, देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत में उनके परिवार, शुभचिंतकों और वैज्ञानिक समुदाय ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। शुभांशु के माता-पिता इस ऐतिहासिक पल को देखकर भावुक हो उठे और गर्व से उनकी आंखें नम हो गईं।

इस उपलब्धि के साथ शुभांशु शुक्ला ने न केवल अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि भारत के वैज्ञानिक गौरव को भी वैश्विक मंच पर ऊंचाई प्रदान की। उनके सकुशल लौटने के साथ ही यह मिशन एक ऐतिहासिक सफलता के रूप में दर्ज हो गया है।

happyness

Tagged:
Share This Article