Menu
#Mumbai

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को श्यामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

थाना श्यामपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। 22 अक्टूबर 2025 को थाना श्यामपुर में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि मनोज उर्फ तेज्जू ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक शोषण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अक्ट, 2025
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को श्यामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

थाना श्यामपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

22 अक्टूबर 2025 को थाना श्यामपुर में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि मनोज उर्फ तेज्जू ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक शोषण किया है। तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर में मुकदमा अपराध संख्या 112/2025, धारा 64(1), 351(2) BNS एवं 3(क)/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनोज उर्फ तेज्जू को ग्राम मिठ्ठीबेरी, लालढांग से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

आरोपी का विवरण:
मनोज उर्फ तेज्जू पुत्र रामअवतार, निवासी ग्राम मिठ्ठीबेरी, लालढांग, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 24 वर्ष

Tagged:
Share This Article