Menu
#Mumbai

कोटद्वार में सिद्ध बाबा प्रसादम आउटलेट का लोकार्पण, विधायक दिलीप सिंह रावत ने एफपीओ के प्रयासों की सराहना की

कोटद्वार: आज सिद्धबली मंदिर परिसर, कोटद्वार में सिद्ध बाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी लिमिटेड, सुखरो देवी द्वारा “सिद्ध बाबा प्रसादम आउटलेट” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह रावत और मंदिर के महंत जी के कर-कमलों से किया गया। विधायक रावत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 जून, 2025
कोटद्वार में सिद्ध बाबा प्रसादम आउटलेट का लोकार्पण, विधायक दिलीप सिंह रावत ने एफपीओ के प्रयासों की सराहना की

कोटद्वार: आज सिद्धबली मंदिर परिसर, कोटद्वार में सिद्ध बाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी लिमिटेड, सुखरो देवी द्वारा “सिद्ध बाबा प्रसादम आउटलेट” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह रावत और मंदिर के महंत जी के कर-कमलों से किया गया।

विधायक रावत ने एफपीओ (FPO) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने एफपीओ से जुड़ी महिलाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने कार्यालय में आमंत्रित कर उनके साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर सभी को जलपान भी कराया गया।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग, पौड़ी के एडीसीओ अमित सैनी, एडीओ शर्मिला राणा, एफपीओ के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, सचिव वीरेंद्र सिंह कोटवाल, उपाध्यक्ष कुसुम बोठियाल, तथा निदेशक मंडल के सदस्य शकुंतला देवी, सीमा देवी, कमल बहादुर प्रधान, रघु लाल चमोला, और कैप्टन नेगी आदि उपस्थित रहे। एफपीओ की क्लस्टर से जुड़ी महिलाएं भी अपने पारंपरिक परिधान में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं।

इसके अलावा, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें विधायक रावत, महंत और सहकारिता विभाग के अधिकारीगण ने चंदन, रुद्राक्ष, बेलपत्री, हरसिंगार जैसे धार्मिक एवं औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया। इस दौरान पैक्स समिति सुखरो देवी, रमनी, भीमसिंहपुर के सचिवों सहित एफपीओ की महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम ने न सिर्फ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस पहल की, बल्कि महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी मजबूत संदेश दिया।

Tagged:
Share This Article