Menu
#Mumbai

रिदम फाइन आर्ट्स की ओर से सिग्नोरा सीजन तीन का आयोजन

देहरादून। रिदम फाइन आर्ट्स की ओर से सिग्नोरा सीजन तीन आयोजन किया गया । इस मौके पर डायरेक्टर रागिनी गुप्ता ने कहा कि वैसे कहने को तो यह एक पेजेंट शो है लेकिन इस शो को डिफरेंट बनाता है इस शो में होने वाली एक्टिविटीज । यहां पर इवेंट को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मई, 2023
रिदम फाइन आर्ट्स की ओर से सिग्नोरा सीजन तीन का आयोजन

देहरादून। 

रिदम फाइन आर्ट्स की ओर से सिग्नोरा सीजन तीन आयोजन किया गया । इस मौके पर  डायरेक्टर रागिनी गुप्ता ने कहा कि वैसे कहने को तो यह एक पेजेंट शो है लेकिन इस शो को डिफरेंट बनाता है इस शो में होने वाली एक्टिविटीज । यहां पर इवेंट को बड़ी शानदार तरीके से किया जाता है ।

 

प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को ग्रूम किया जाता है, मतलब की उनके अंदर की छुपी हुई प्रतिभा को पहचाने और अपने लिए कुछ करें । अपनी फैमिली के साथ साथ अपने लिए भी कुछ सोचे अपना आत्मविश्वास जगाएं और मंच के ऊपर अपने आत्मविश्वास के साथ अपने आपको प्रस्तुत करें सिग्नोरा का मेन मोटिव यही है कि वह आत्मविश्वास के साथ जिए और सबसे बड़ी बात यहां पर बॉडी शेमिंग नहीं होती है ,यहां पर कोई भी साइज की महिलाएं पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

किसी भी साइज के लिए कोई भी पाबंदी नहीं है बस यहां पर पार्टिसिपेट करने की देरी होती है बाकी उनके अंदर क्या खूबियां हैं यह उन्हें सिग्नोरा की पूरी टीम इवेंट के फाइनल होने तक एहसास करवा देती है । कि वह अपनी लाइफ की हर वह काम कर सकती है जो करना चाहती है । अपकमिंग  इवेंट बाइ सिग्नोरा : टैलेंट राउन्ड । मिस रागिनी गुप्ता के अनुसार और यहां पर कंटेस्टेंट कोई नहीं होता है यहां पर बस फैमिली है।

Tagged:
Share This Article