Menu
#News

देहरादून प्रदेश के समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चंदन राम दास को रास नहीं आ रहा सरकारी आवास ये है: वजह

माना जा रहा है जबसे मंत्री आवास में गए हैं तब से उनकी तबीयत लगातार खराब ही रही है जिसको लेकर लोगों ने उन्हें वास्तु दोष और मंत्री आवास के निर्माण को लेकर सुझाव दिये गए थे ऐसे में अब मंत्री ने रेस कोर्स के एक हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 फ़र, 2023
देहरादून प्रदेश के समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चंदन राम दास को रास नहीं आ रहा सरकारी आवास ये है: वजह

माना जा रहा है जबसे मंत्री आवास में गए हैं तब से उनकी तबीयत लगातार खराब ही रही है

जिसको लेकर लोगों ने उन्हें वास्तु दोष और मंत्री आवास के निर्माण को लेकर सुझाव दिये गए थे

ऐसे में अब मंत्री ने रेस कोर्स के एक हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट में अपने रहने का इंतजाम कर लिया है

समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने ‘वास्तुदोष’ के चलते सरकारी कोठी से किनारा कर लिया।

इस कोठी का उपयोग वह अब यदा-कदा केवल ऑफिस संबंधी कार्य के लिए ही कर रहे हैं।

मंत्री ने अपने लिए रेसकोर्स में एक हाउसिंग सोसायटी में मकान किराए पर ले लिया है।

सरकारी कोठी छोड़ने के पीछे वास्तुदोष को वजह बताया जा रहा है।

मंत्री के परिचितों का कहना है कि जबसे मंत्री इस कोठी में आए हैं,

उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं।

यमुना कॉलोनी स्थित मंत्री कॉलोनी में चंदन राम दास को आर-04 कोठी आवंटित है।

 

 

Tagged:
Share This Article