Menu
#News

आज बदरीनाथ धाम  पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरे पर है। इससे पूर्व …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 नव, 2022
आज बदरीनाथ धाम  पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरे पर है। इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए।

 

तो वही इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी|

 

Tagged:
Share This Article