Menu
#Mumbai

17 सितंबर को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष अनुष्ठान

देहरादून: 8 सितंबर: बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम सहित बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर बुधवार को विशेष पूजाएं संपन्न होंगी। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 सित, 2025
17 सितंबर को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष अनुष्ठान

देहरादून: 8 सितंबर: बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम सहित बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर बुधवार को विशेष पूजाएं संपन्न होंगी।

बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती तक “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया है। इस दौरान आपदा राहत सहित सभी विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, दिव्यांगों की सहायता सहित बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्नति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश सरकार एवं बीकेटीसी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिन पर बदरीनाथ – केदारनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की जाएगी।

Tagged:
Share This Article