Menu
#Mumbai

एसएसपी अजय सिंह बोले – ‘एनफोर्समेंट नहीं, ट्रैफिक सेंस से कम होगी जाम की समस्या’

देहरादून: त्योहारी सीजन में राजधानी देहरादून में यातायात और अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ एनफोर्समेंट नहीं, बल्कि ट्रैफिक सेंस जरूरी है। उन्होंने बताया कि जागरूक नागरिक ही यातायात व्यवस्था …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 अक्ट, 2025
एसएसपी अजय सिंह बोले – ‘एनफोर्समेंट नहीं, ट्रैफिक सेंस से कम होगी जाम की समस्या’

देहरादून: त्योहारी सीजन में राजधानी देहरादून में यातायात और अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ एनफोर्समेंट नहीं, बल्कि ट्रैफिक सेंस जरूरी है। उन्होंने बताया कि जागरूक नागरिक ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बना सकते हैं।

एसएसपी ने बताया कि बाल और महिला अपराधों में अधिकांश मामलों में परिचित ही शामिल पाए जाते हैं, इसलिए लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि लूट और डकैती जैसे अपराधों में कमी आई है, लेकिन साइबर और वर्चुअल अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इसके लिए पुलिस साइबर जागरूकता अभियान चला रही है, जिससे लोग ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से बच सकें।

त्योहारी भीड़ के बीच पुलिस को न केवल ट्रैफिक मैनेजमेंट बल्कि वीवीआईपी मूवमेंट और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ रही है। शहर की आबादी अब 20 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि पंजीकृत वाहनों की संख्या लगभग 15 लाख है। सड़कों के सीमित होने और संसाधनों की कमी के बीच पुलिस लगातार व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

Tagged:
Share This Article