Menu
#News

नशा तस्करों पर एसएसपी अजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक

नशा तस्करों पर एसएसपी अजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक : पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध संपूर्ण राज्य में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 जन, 2025
नशा तस्करों पर एसएसपी अजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक

नशा तस्करों पर एसएसपी अजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक :  पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ  के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध संपूर्ण राज्य में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नए साल की शुरुआती 10 दिनों के दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध  ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 456.86 ग्राम स्मैक, 05 किलो 455 ग्राम चरस तथा 04 किलो 698 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 49 लाख 14 हज़ार दो सौ पचास रुपये है।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी हर्रावाला क्षेत्र से 01 अभियुक्ता रूखसाना पत्नी स्व0 सद्दीक निवासी वार्ड न0 12 धर्मकाटा बाजार, पुलिस चौकी के पास, थाना जसपुर, उधम सिहनगर,  उम्र-47 वर्ष को 45.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 12/2024 धारा- 8/21/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि देहरादून में काफी संख्या में शिक्षण संस्थानों में बाहरी छात्रों के अध्यनरत होने तथा उक्त स्थानों पर स्मैक की भारी मांग होने के कारण वह उक्त स्मैक को उधम सिंह नगर से देहरादून बेचने के लिए आई थी। अभियुक्ता से पूछताछ में पुलिस को कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर उसका पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में कोतवाली पटेल नगर से जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

Share This Article