Menu
#Mumbai

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ली पुलिस लाइन रोशनाबाद की शुक्रवार परेड

हरिद्वार, 12 सितंबर: पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार प्रातः कालीन परेड का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात पुलिस और जवानों ने शिरकत की। एसएसपी को सलामी देने के बाद परेड की शुरुआत हुई। जवानों ने असलाह के साथ दौड़ लगाई और ड्रिल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 सित, 2025
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ली पुलिस लाइन रोशनाबाद की शुक्रवार परेड

हरिद्वार, 12 सितंबर: पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार प्रातः कालीन परेड का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात पुलिस और जवानों ने शिरकत की।

एसएसपी को सलामी देने के बाद परेड की शुरुआत हुई। जवानों ने असलाह के साथ दौड़ लगाई और ड्रिल का अभ्यास किया। इसके बाद एसएसपी ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन मैस और अन्य मदों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

प्रतिसार निरीक्षक को समय से जवानों को गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश मिले। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया गया कि परेड में अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी की फिटनेस और अनुशासन बना रहे।

लाइन परिसर के भ्रमण के दौरान जिन स्थानों पर कमियां पाई गईं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर सुधारने के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग में शुक्रवार का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन पुलिस कप्तान जवानों की शस्त्र अभ्यास/ड्रिल का निरीक्षण करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी लेते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन परिसर की शाखाओं का भी भौतिक निरीक्षण कर सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं।

Tagged:
Share This Article