Menu
#अंतराष्ट्रीय

नशे में धुत कांस्टेबल की लापरवाही पर SSP ने लिया सख्त एक्शन

एसएसपी ने शराब के नशे में धुत कांस्टेबल को किया निलंबित : ड्यूटी के दौरान सिपाही के नशे में धुत पाए जाने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क पर नशे में धुत सिपाही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 सित, 2024
नशे में धुत कांस्टेबल की लापरवाही पर SSP ने लिया सख्त एक्शन

एसएसपी ने शराब के नशे में धुत कांस्टेबल को किया निलंबित : ड्यूटी के दौरान सिपाही के नशे में धुत पाए जाने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क पर नशे में धुत सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद मामले की जांच सर्किल अधिकारी को सौंपी गई है। दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले अटरिया रोड पर एक गली में वर्दी पहने सिपाही नाली के किनारे बेसुध पड़ा था। उसके जूते भी खुले थे।

इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बेसुध सिपाही पैर पर पैर रखकर लेटा दिख रहा है और उसके आसपास से लोग गुजर रहे हैं। बताया कि सिपाही कुछ समय पहले झनकइया थाने में तैनात था। यह वायरल वीडियो एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसपी सिटी को मामले की जानकारी करने के निर्देश दिए।  एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। इसमें दिख रहा सिपाही पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र कुमार है। वह आठ सितंबर से अनुपस्थित चल रहा है। वीडियो में उसकी जो स्थिति दिख रही है, उसके बाबत उससे जवाब तलब किया जाएगा।

पुलिस लाइन से उसकी अनुपस्थिति के बारे में भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता, ड्यूटी पर लापरवाही और पुलिस की छवि धूमिल करने पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच राजपत्रित अधिकारी से की जाएगी।

 

Share This Article