Menu
#ऋषिकेश

दून में कबूतर बाजों पर एसएसपी का कड़ा एक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में स्थित वर्क एब्रॉड कंसलटेंसी फर्म के विरुद्ध लोगों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर विदेश भेजने के मामले में फर्म के संचालक अंकुल सैनी उसकी पत्नी तराना सैनी व …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अक्ट, 2024
दून में कबूतर बाजों पर एसएसपी का कड़ा एक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में स्थित वर्क एब्रॉड कंसलटेंसी फर्म के विरुद्ध लोगों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर विदेश भेजने के मामले में फर्म के संचालक अंकुल सैनी उसकी पत्नी तराना सैनी व 02 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। कंसल्टेंसी फर्म के विरुद्ध हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मिलने पर कुछ अन्य पीड़ित युवकों द्वारा दून पुलिस से संपर्क के अपनी लिखित शिकायत दी गई।

जिस पर थाना क्लेमेंट टाउन पर भी पौड़ी गढ़वाल निवासी एक युवक शुभम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह द्वारा अंकुल सैनी उसकी पत्नी तराना सैनी के विरुद्ध एक शिकायती प्रार्थना पत्र थाना क्लेमेंट टाउन पर दिया गया, जिसमें उसके द्वारा लक्जमबर्ग भेजने के नाम पर अंकुल सैनी तथा उसकी पत्नी तराना सैनी द्वारा उससे 02 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के तथ्य अंकित किये गए पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध की गई कार्रवाई की खबर पढ़कर अर्मेनिया में फंसे एक अन्य युवक अकरम द्वारा फेसबुक के माध्यम से दून पुलिस से संपर्क कर माँगी मदद , जिसके द्वारा बताया गया की अभियुक्त अंकुल सैनी द्वारा उसे भी फर्जी जॉब लेटर देकर अर्मेनिया भेजा गया था तथा वर्तमान में वह आर्मेनिया में फंसा हुआ है, उक्त प्रकरण का भी तत्काल संज्ञान लेते हुए दून पुलिस द्वारा कारवाई की जाएगी ।

Share This Article