Menu
#Mumbai

सुबे के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

देहरादून प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड को आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पत्र के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयुक्त …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 अप्र, 2024
सुबे के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

देहरादून

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड को आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पत्र के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत नगर निगम द्वारा जारी मतदाता सूची में कई क्षेत्रों के अत्यधिक संख्या में मतदाताओं के नाम छूटे हैं, जिससे आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पायेंगे।
मंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। जिससे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित हो और समस्त जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Tagged:
Share This Article