Menu
#Mumbai

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली/देहरादून, 26 नवम्बर: प्रदेश के कृषि, किसान कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 नव, 2025
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली/देहरादून, 26 नवम्बर: प्रदेश के कृषि, किसान कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बद्रीनाथ धाम का प्रसाद और शॉल भेंट किया।

कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रति आवास इकाई स्वीकृत ₹1.30 लाख की अनुदान राशि बढ़ाकर पीएम-जनमन योजना के समकक्ष ₹2.00 लाख करने का अनुरोध किया। साथ ही पीएमजीएसवाई–I के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए समयसीमा मार्च 2026 तक बढ़ाने और पीएमजीएसवाई–III कार्यों की पूर्णता हेतु एक वर्ष का अतिरिक्त विस्तार देने की मांग भी रखी।

उन्होंने मनरेगा श्रमिकों की दैनिक मजदूरी को वर्तमान बाजार दरों के अनुरूप बढ़ाने का मुद्दा उठाया, ताकि श्रमिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कृषि मंत्री ने राज्य में आपदाओं के कारण कृषि भूमि और विभागीय परिसंपत्तियों को हुए ₹3753.90 लाख के नुकसान की जानकारी देते हुए एसडीआरएफ/एनडीआरएफ मानकों से इतर धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

इसके अलावा उन्होंने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेराबंदी कार्यों हेतु आरकेवीवाई–डीपीआर के तहत आगामी पाँच वर्षों तक प्रति वर्ष ₹200 करोड़ की व्यवस्था किए जाने की मांग की। वर्ष 2025–26 के लिए पीएम-आरकेवीवाई योजना की दूसरी किस्त अवमुक्त करने का अनुरोध भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपदा में हुए नुकसान की भरपाई योजनाओं के माध्यम से की जाएगी और पीएम-आरकेवीवाई की दूसरी किस्त शीघ्र जारी की जाएगी। साथ ही अन्य सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Tagged:
Share This Article