Menu
#News

‘राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किया चार विभूतियों को राज्य का सर्वोच्च,उत्तराखंड गौरव सम्मान’

उत्तराखंड : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उत्तराखंड राज्य की चार हस्तियों को राज्य के सर्वोच्च सम्मान उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ये सम्मान प्रदान किए गए। हिमालय के पौड़ी जिले में उफेरखाल क्षेत्र में पिछले तीस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 नव, 2023
‘राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किया चार विभूतियों को राज्य का सर्वोच्च,उत्तराखंड गौरव सम्मान’

उत्तराखंड :  राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उत्तराखंड राज्य की चार हस्तियों को राज्य के सर्वोच्च सम्मान उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ये सम्मान प्रदान किए गए।

हिमालय के पौड़ी जिले में उफेरखाल क्षेत्र में पिछले तीस सालों से पेड़ लगाने और जल संचय का आंदोलन करने वाले पर्यावरण विद सचिदानंद भारती को राष्ट्रपति ने उत्तराखंड सरकार की तरफ से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की थी।

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से मुंशियारी क्षेत्र के ग्रामों का विकास करने में अपने अमूल्य योगदान देने वाले राजेंद्र सिंह बिष्ट (हिमालय ग्राम विकास संस्थान)को उनके सेवा कार्यों के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया।

श्री बिष्ट ने सौ से अधिक अति पिछड़े ग्रामों में जल संचय ,पर्यावरण, शौचालय, पशु पालन, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्य किया है।

पद्मश्री से सम्मानित लोक जागर गायिका बसंती बिष्ट को भी उत्तराखंड सरकार ने सम्मानित किया है।

लोक गायिका पद्मश्री डा माधुरी बड़थ्वाल को भी राज्य सरकार ने सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देते हुए उन्हे बेहतर भविष्य की शुभ कामनाएं दी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड गौरव सम्मान पाने वाले चारो समाजसेवियों को बधाई ब शुभ कामनाएं दी।

Tagged:
Share This Article