Menu
#Mumbai

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप सा में सौतेला पिता गिरफ्तार

देहरादून नाबालिग लड़की ने महाराष्ट्र जाकर दून में में रहने वाले अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना तीन साल पहले की है। पुणे में जीरो एफआईआर होने के बाद इसे अब डालनवाला में दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।   …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अक्ट, 2024
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप सा में सौतेला पिता गिरफ्तार

देहरादून

नाबालिग लड़की ने महाराष्ट्र जाकर दून में में रहने वाले अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना तीन साल पहले की है। पुणे में जीरो एफआईआर होने के बाद इसे अब डालनवाला में दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुणे के थाना पार्वती में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल डालनवाला क्षेत्र बताया गया था। ऐसे में इस जीरो एफआईआर के आधार पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शिकायत के अनुसार वर्ष 2018 से 2021 तक पीड़िता अपनी मां के साथ सौतेले पिता के घर रहती थी। इस दौरान उसने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस साल जब

पीड़िता अपनी मां के साथ पुणे गई तो उसने यह बात मां को बताई। पीड़िता की एक एनजीओ के माध्यम से काउंसलिंग भी कराई गई गई।

इसके बाद महिला दरोगा ने जांच की तो घटनास्थल आरोपी का घर ही होना पाया गया। पीड़िता और उसकी मां के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की जांच में घटनास्थल घर के अलावा कहीं और नहीं है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Tagged:
Share This Article