Menu
#Mumbai

विकासनगर में हार्डवेयर की दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान खाक.

देहरादून (विकासनगर): विकासनगर के मंडी चौक इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हार्डवेयर की दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 अप्र, 2026
विकासनगर में हार्डवेयर की दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान खाक.

देहरादून (विकासनगर): विकासनगर के मंडी चौक इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हार्डवेयर की दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि दुकानदार नितिन धीमान सुबह दुकान खोलकर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान दुकान के अंदर से धुआं उठना शुरू हो गया। जब तक वे वापस लौटे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और काबू पाना मुश्किल हो गया था।

विकासनगर में हार्डवेयर की दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए डाकपत्थर और सेलाकुई से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशु पाल राणा ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बचा लिया गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Tagged:
Share This Article