Menu
#Mumbai

एमडीडीए की सख्त कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बुलडोज़र, 22 बीघा में ध्वस्तीकरण

देहरादून, 29 नवम्बर 2025: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शुक्रवार को अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया। बिना स्वीकृत मानचित्र के बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों को रोकने के लिए एमडीडीए की टीमें सुबह से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 नव, 2025
एमडीडीए की सख्त कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बुलडोज़र, 22 बीघा में ध्वस्तीकरण

देहरादून, 29 नवम्बर 2025: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शुक्रवार को अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया। बिना स्वीकृत मानचित्र के बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों को रोकने के लिए एमडीडीए की टीमें सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय रहीं।

सबसे बड़ी कार्रवाई जस्सोवाल, चकराता रोड क्षेत्र में की गई, जहां रोशन नेगी द्वारा लगभग 22 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। एमडीडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्लाटिंग व्यवस्था ध्वस्त कर दी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध प्लाटिंग, अवैध कॉलोनियां विकसित करना और बिना अनुमति कोई भी संरचना खड़ी करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता मनीष नोटियाल, प्रीतम चौहान, सुपरवाइजर टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का दायित्व है कि शहर का विकास नियोजित और व्यवस्थित तरीके से हो। “अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन कर किसी को अवैध बसावट बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी,” उन्होंने कहा।

 

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि यह अभियान प्राधिकरण की शून्य-सहिष्णुता नीति का हिस्सा है। “जो लोग बिना स्वीकृति प्लाटिंग या निर्माण कर रहे हैं, उन्हें चेतावनी है—ऐसी गतिविधियाँ तुरंत बंद करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने कहा।

Tagged:
Share This Article