Menu
#Mumbai

उत्तराखंड में सख्त एक्शन: अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान, सीएम धामी ने दिए वापस भेजने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की अब खैर नहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में रह रहे ऐसे संदिग्ध नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजा जाए। सीएम धामी ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2025
उत्तराखंड में सख्त एक्शन: अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान, सीएम धामी ने दिए वापस भेजने के निर्देश

देहरादून:  उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की अब खैर नहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में रह रहे ऐसे संदिग्ध नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजा जाए।

सीएम धामी ने यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के मद्देनजर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो लोग कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

किरायेदार सत्यापन अनिवार्य, उल्लंघन पर लगेगा अर्थदंड
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से किरायेदारों के सत्यापन पर जोर देते हुए कहा कि जो मकान मालिक किरायेदारों का पुलिस व प्रशासन के माध्यम से सत्यापन नहीं करवाते, उनके खिलाफ भी जुर्माना लगाया जाएगा। सत्यापन अभियान को तेज़ करने और जनता को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

चारधाम यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
बैठक में आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर
प्रदेश में आम जनता को भी सतर्क रहने और सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक टोलफ्री नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि नागरिक बिना झिझक प्रशासन को सूचना दे सकें।

 

Tagged:
Share This Article