Menu
#Destinations

डालनवाला गोलीकांड पर सख्त रुख: आईजी गढ़वाल ने किया निरीक्षण,

देहरादून | 11 फरवरी 2026: थाना डालनवाला क्षेत्र में हुई गोलीकांड की गंभीर घटना के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत समीक्षा की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 फ़र, 2026
डालनवाला गोलीकांड पर सख्त रुख: आईजी गढ़वाल ने किया निरीक्षण,

देहरादून | 11 फरवरी 2026: थाना डालनवाला क्षेत्र में हुई गोलीकांड की गंभीर घटना के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत समीक्षा की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों तथा अब तक की गई पुलिस कार्रवाई का गहन परीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को निर्देशित किया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर विशेष टीमों का गठन किया जाए। गिरफ्तारी के लिए विधिक, तकनीकी और सर्विलांस संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए।

आईजी ने स्पष्ट कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाए।

क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

संवेदनशील घटना को देखते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय में देहरादून जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हालिया आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए त्वरित अनावरण और प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दिए गए प्रमुख निर्देश:

  • सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करें।

  • थाना और चौकी प्रभारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर कानून-व्यवस्था के प्रति सजग बनाए रखें।

  • विवादित और संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए निकट पर्यवेक्षण में उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

  • संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए नियमित व आकस्मिक (रैंडम) चेकिंग अभियान चलाए जाएं।

  • आपसी रंजिश, भूमि विवाद व अन्य संवेदनशील मामलों में समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

  • सोशल मीडिया पर प्रकाश में आने वाले मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर सख्त निगरानी रखी जाए।

  • क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करें और विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर साइबर अपराध व सुरक्षा संबंधी जानकारी दें।

आईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी क्षेत्र में इस प्रकार की आपराधिक घटना दोबारा होने पर संबंधित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tagged:
Share This Article