Menu
#Mumbai

मसूरी में पर्यटन सीजन से पहले सख्ती, प्रशासन और पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च.

मसूरी: ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। शहर की व्यवस्था और खूबसूरती बनाए रखने के लिए सोमवार को प्रशासन ने मालरोड पर फ्लैग मार्च निकालकर साफ संदेश दिया कि नियमों के साथ कोई समझौता नहीं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 अप्र, 2026
मसूरी में पर्यटन सीजन से पहले सख्ती, प्रशासन और पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च.

मसूरी:पहाड़ों की रानीमसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। शहर की व्यवस्था और खूबसूरती बनाए रखने के लिए सोमवार को प्रशासन ने मालरोड पर फ्लैग मार्च निकालकर साफ संदेश दिया कि नियमों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मसूरी में पर्यटन सीजन से पहले सख्ती, प्रशासन और पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

यह फ्लैग मार्च राहुल आनंद के नेतृत्व में निकाला गया, जो लाइब्रेरी चौक से शहीद स्थल तक गया। इस दौरान पुलिस बल, नगर पालिका और प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दरअसल, प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ पटरी व्यापारी फिर से मालरोड पर दुकानें लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

मसूरी में पर्यटन सीजन से पहले सख्ती, प्रशासन और पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

एसडीएम राहुल आनंद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखना भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए मालरोड पर पटरी लगाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पटरी व्यापारियों के लिए पहले ही वैकल्पिक स्थान तय किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर कोई सरकारी आदेशों की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि मामला अदालत तक पहुंच चुका है और वहां से भी पटरी व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में अब किसी भी तरह की ढिलाई की गुंजाइश नहीं है।

फिलहाल, इस फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने यह संदेश दे दिया है कि इस बार पर्यटन सीजन में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ताकि मसूरी की खूबसूरती और उसकी ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ की पहचान बरकरार रखी जा सके।

 

Tagged:
Share This Article