Menu
#Mumbai

सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम बर्फबारी वीडियो को लेकर सख्ती

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार शीतकाल में कपाट बंद होने के दौरान छह माह तक धामों में देव पूजा का विशेष विधान होता है। ऐसे समय में केदारनाथ धाम से जुड़े शीतकालीन वीडियो और फोटो का सोशल मीडिया पर प्रसारण तीर्थ पुरोहितों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 जन, 2026
सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम बर्फबारी वीडियो को लेकर सख्ती

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार शीतकाल में कपाट बंद होने के दौरान छह माह तक धामों में देव पूजा का विशेष विधान होता है। ऐसे समय में केदारनाथ धाम से जुड़े शीतकालीन वीडियो और फोटो का सोशल मीडिया पर प्रसारण तीर्थ पुरोहितों की भावनाओं के अनुरूप नहीं है और इससे धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन होता है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने शीतकाल के दौरान केदारनाथ में कार्यरत संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से भी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों के कपाट शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद रहते हैं और इस अवधि में पूजा-पाठ परंपरागत विधि से सीमित रूप में संपन्न किया जाता है, ऐसे में धार्मिक मर्यादाओं का पालन सभी की जिम्मेदारी है।

Tagged:
Share This Article