Menu
#अंतराष्ट्रीय

14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन दवाओं को लेकर उत्तराखंड में तगड़ा: एक्शन

देहरादून केंद्र सरकार ने 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। इन एफएससी दवाओं का अब न उत्पादन होगा और न ही बेचा जा सकेगा। प्रतिबंधित दवाओं में खांसी सिरदर्द बुखार बदन दर्द के साथ ही कोडीन और मेंथोल जैसे सीरप भी शामिल हैं। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जून, 2023
14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन दवाओं को लेकर उत्तराखंड में तगड़ा: एक्शन

देहरादून केंद्र सरकार ने 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।

इन एफएससी दवाओं का अब न उत्पादन होगा और न ही बेचा जा सकेगा।

प्रतिबंधित दवाओं में खांसी सिरदर्द बुखार बदन दर्द के साथ ही कोडीन और मेंथोल जैसे सीरप भी शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेश (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।

इन एफएससी दवाओं का अब न उत्पादन होगा और न ही बेचा जा सकेगा।

प्रतिबंधित दवाओं में खांसी, सिरदर्द, बुखार, बदन दर्द के साथ ही ‘कोडीन’ और ‘मेंथोल’ जैसे सीरप भी शामिल हैं।

राज्य के औषधि नियंत्रण ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिबंध के तहत राज्य में भी इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।

सभी मेडिकल स्टोर को इन दवाओं को तत्काल वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बाजार में दवाओं की बिक्री न हो यह रविवार से ही सुनिश्चित किया जाएगा।

विभाग के अनुसार इन दवाओं में से कई का इस्तेमाल नशे के लिए भी किया जा रही था।

इन दवाओं पर लगा प्रतिबंधनिमेसुलाइड, पैरासिटामोल डिसपर्सिबल टैब:

  • एमोक्सोलीन, ब्रोमहेक्साइन.
  • फोल्कोडाइन, प्रोमेथेजीन.
  • क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, डीक्ट्रोमेथोरफेन, गुआफेनेसिन, अमोनियम क्लोराइड, मेंथोल.
  • अमोनियम क्लोराइड, ब्रोमहेक्साइन, डेक्सट्रोमेथोर्फान.
  • क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, कोडीन सीरप.
  • ब्रोमहेक्साइन, डीक्ट्रोमेथोरफेन, अमोनियम क्लोराइड, मेंथोल.
  • डीक्ट्रोमेथोरफेन, क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, गुआफेनेसिन, अमोनियम क्लोराइड.
  • पैरासिटामोल, ब्रोमहेक्साइन, फेनइलफ्राइन, क्लोरफेनिरेमाइन, गुआफेनेसिन.
  • सेलबुटामोल, ब्रोमहेक्साइन.
  • क्लोरफेनिरेमाइन, कोडीन फास्फेट, मेंथोल सीरप.
  • फिनटोएन, फिनोबार्बीटोन सोडियम.
  • अमोनियम क्लोराइड, सोडियम साइट्रेट, क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, मेंथोल सीरप
    सल्बुटामोल, हायड्रोक्सीथाइल थियोफिललाइन, ब्रोमहेक्साइन.

 

Tagged:
Share This Article