Menu
#ऋषिकेश

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करना एक यूट्यूबर को पड़ा महंगा, पुलिस ने उतारा यूट्यूबर का खुमार:

पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है। अब तक 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हीं मे से एक युट्यूबर धनंजय सिंह निवासी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जन, 2023
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करना एक यूट्यूबर को पड़ा महंगा, पुलिस ने उतारा यूट्यूबर का खुमार:

पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया।

एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है।

अब तक 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया जा चुका है।

इन्हीं मे से एक युट्यूबर धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को मंगलवार को पकड़ लिया गया।

उसने अपने चैनल पर दो वीडियो अपलोड की थी।

इसमें कैप्शन दिए हुए थे क्यूट गर्ल रिएक्शन ऑफ कावासाकी जेड900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन थे।

इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने स्टंट बाइकिंग करता नजर आ रहा था।

जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती वहां पर तेज एक्सलरेटर देकर उन्हें परेशान कर रहा था।

इसके अलावा भी उसने कई और वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड की हैं।

उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इन यूट्यूबरों से पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल सकती है।

इसके अलावा उन्हें छह माह के लिए मुचलका पाबंद भी किया जा सकता है।

इस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

 

Tagged:
Share This Article