Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन:

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2023
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन:

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास पिछले कुछ समय से एनीमिया और शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे।

लेकिन उसके बावजूद भी उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था।

अचानक इस तरह से उनका हमें छोड़ कर चले जाना हम सभी को स्तब्ध कर रहा है।

दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे।

उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है।

उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article