Menu
#News

टी-20 फॉर्मेट बेहद तेजी से बदला, एमएस धोनी का मंत्र बदल देगा ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या का करियर.

टी-20 वर्ल्ड कप में पावर हिटिंग के लिए सबसे बड़े फिनिशर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या के लिए एक अहम सुझाव दिया है। अगर इस सुझाव पर दोनों बल्लेबाज अमल करें तो उनका बल्ला भी धोनी के बल्ले की तरह रन बरसाएगा। धोनी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 अक्ट, 2022
टी-20 फॉर्मेट बेहद तेजी से बदला, एमएस धोनी का मंत्र बदल देगा ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या का करियर.

टी-20 वर्ल्ड कप में पावर हिटिंग के लिए सबसे बड़े फिनिशर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या के लिए एक अहम सुझाव दिया है।

अगर इस सुझाव पर दोनों बल्लेबाज अमल करें तो उनका बल्ला भी धोनी के बल्ले की तरह रन बरसाएगा।

धोनी वाले बल्ले से कोहराम मचाएंगे भारतीय बल्लेबाज.

T20 गेम क्रिकेट के तरीके और रणनीतियों को विकसित कर रहा है और बल्ले का आकार इस आधुनिक खेल के लिए काफी प्रभावी पहलू भी है।

इस बारे में Sanspareils Greenlands (SG) के प्रबंध निदेशक पारस आनंद ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- यह धोनी ही थे जिन्होंने 2019 विश्व कप से पहले इस तरह के बल्ले का इस्तेमाल करना शुरू किया था।

अब इन भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह का बल्ला मांगना शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के मेंटॉर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने ही उन्हें कर्व वाले बल्लों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2021 के दौरान पहली गेंद से हिट करने के लिए संघर्ष कर रहे थे और आईपीएल 2022 से पहले चार महीने की अवधि के लिए भारतीय टीम से बाहर भी थे।

ब्रेक के दौरान उन्होंने अपने बल्ले के आकार पर भी काम किया।

धोनी ने पंत को दे दिया है गुरु मंत्र.

ऋषभ पंत भी टी-20 इंटरनेशनल में टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं।

उन्होंने मदद के लिए धोनी की ओर रुख किया था।

पूर्व कप्तान ने उन्हें कर्व वाले बल्ले का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया।

आनंद ने आगे कहा- ये बल्ले विशेष रूप से छोटे प्रारूपों के लिए ऑर्डर किए जाते हैं।

खिलाड़ियों का दावा है कि शॉट-मेकिंग के दौरान यह उन्हें मैदान के सभी दिशाओं में गेंद खेलने में मदद करता है।

उन्होंने आगे बताया कि बल्ला नीचे से थोड़ा मोटा होता है, इससे गेंद बैट पर आने के बाद दोगुनी रफ्तार से वापस लौटती है।

यही वजह है कि कई इंडियन प्लेयर्स ने इस तरह के बल्ले की मांग की है।

Tagged:
Share This Article