Menu
#Mumbai

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे तमिल फिल्म सुपर स्टार रजनीकांत।

उत्तराखंड   श्री केदारनाथ धाम/ श्री बदरीनाथ धाम 31 मई। तमिल तथा हिंदी फिल्मों के मसहूर अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत ने आज शुक्रवार को श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये। कुछ दिन पहले फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम ऋषिकेश से श्री केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा पर प्रस्थान हुए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 जून, 2024
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे तमिल फिल्म सुपर स्टार रजनीकांत।

उत्तराखंड

 

श्री केदारनाथ धाम/ श्री बदरीनाथ धाम 31 मई। तमिल तथा हिंदी फिल्मों के मसहूर अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत ने आज शुक्रवार को श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये। कुछ दिन पहले फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम ऋषिकेश से श्री केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा पर प्रस्थान हुए थे देवप्रयाग, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी होते आज केदारनाथ धाम पहुंचे।

 

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि आज शुक्रवार पूर्वाह्न को रजनीकांत पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंचे जहां हैलीपेड से वह सीधे केदारनाथ मंदिर में दर्शन हेतु आये भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया।

उसके पश्चात मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने उन्हें भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया।

इसके पश्चात फिल्म स्टार दोपहर बाद हैलीकाप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये। अपराह्न डेढ़ बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की उसके पश्चात बदरीनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने फिल्म स्टार को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने महालक्ष्मी मंदिर में भी पूजा अर्चना की‌

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह आत्मिक शांति तथा अध्यात्मिक अनुभव हेतु प्रत्येक वर्ष श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम आते है।

बदरीनाथ में इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी रविंद्र भट्ट, कार्याधिकारी बदरीनाथ नगर पंचायत सुनील पुरोहित लक्ष्मी मंदिर के पुजारी दिनेश डिमरी, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, हरेंद्र कोठारी, हरीश जोशी, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

1950 मैसूर में जन्में शिवाजीराव गायकवाड़ ने किशोरावस्था से हिंदी एवं तमिल फिल्मों में भाग्य आजमाया एक के बाद एक फिल्में सुपर हिट हुई और उन्होंने शिवाजीराव से रजनीकांत बनने तक का सफर तय कर लिया। 150 से अधिक तमिल एवं हिंदी फिल्मों में कार्य कर चुके रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार कहलाते है।

Tagged:
Share This Article