Menu
#हरिद्वार

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले को 36 घंटे के अंदर टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवादाता : विनय उनियाल, कीर्ति सिंह निवासी ग्राम कुनेर थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल ने एक लिखित तहरीर अपनी नाबालिग भतीजी उम्र-17 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 28/10/24 को बहला फूसलाकर भाग ले जाने के संबंध में दी। जिसके आधार पर थाना छाम पर तत्काल मु0अ0सं0 14/2024 धारा 137(2) BNS, …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 नव, 2024
नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले को 36 घंटे के अंदर टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवादाता :  विनय उनियाल,

कीर्ति सिंह निवासी ग्राम कुनेर थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल ने एक लिखित तहरीर अपनी नाबालिग भतीजी उम्र-17 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 28/10/24 को बहला फूसलाकर भाग ले जाने के संबंध में दी।

जिसके आधार पर थाना छाम पर तत्काल मु0अ0सं0 14/2024 धारा 137(2) BNS, पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी मामले की गंभीरता के दृष्टिगत आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण में थाना छाम पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए गुमशुदा /अपहृत नाबालिका को अभियुक्त नीरज पुत्र धीरज निवासी ग्राम भल्डीयाना हाल निवासी ग्राम नेरसी कमाद पट्टी जुआ थाना छाम टिहरी गढ़वाल के कब्जे से उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बॉर्डर मंडावर भगवानपुर जनपद हरिद्वार से 30/10/24 को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त नीरज उपरोक्त को समय 6:40सांय गिरफ्तार किया गया ।

थाना पुलिस के अथक प्रयास करने के उपरान्त महज 36 घंटे में नाबालिग अपहर्ता को बरामद किया गया । तथा उक्त नाबालिक अपहर्ता से पूछताछ व मेडिकल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) BNS व धारा 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई आज 31/10/24 कोअभियुक्त नीरज उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्त नीरज पुत्र धीरज निवासी ग्राम भल्डीयाना हाल निवासी ग्राम नेरसी कमाद पट्टी जुआ थाना छाम टिहरी गढ़वाल

विवरण पुलिस टीमः-

1 अ0उ0नि0 जुगल किशोर भट्ट
2 हे0 कां0 78 धर्मेंद्र कुमार
3 म0 हे0 कां0 03 अमृता थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल ।

Tagged:
Share This Article