Menu
#Uncategorized

नैनीताल में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद तनाव: आरोपी गिरफ्तार, लेकिन गुस्सा कायम | हिंदू संगठनों का हल्द्वानी कोतवाली पर प्रदर्शन

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 30 अप्रैल को सामने आए 12 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। 65 वर्षीय आरोपी मोहम्मद उस्मान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन जनाक्रोश अभी भी थमा नहीं है। इस घटना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 मई, 2025
नैनीताल में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद तनाव: आरोपी गिरफ्तार, लेकिन गुस्सा कायम | हिंदू संगठनों का हल्द्वानी कोतवाली पर प्रदर्शन

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 30 अप्रैल को सामने आए 12 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। 65 वर्षीय आरोपी मोहम्मद उस्मान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन जनाक्रोश अभी भी थमा नहीं है।

इस घटना को लेकर हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने हल्द्वानी कोतवाली का घेराव किया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

 भाजपा के हिंदूवादी नेता विपिन पांडे ने कहा कि हल्द्वानी में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपना असली नाम छिपाकर खाने-पीने की दुकानें संचालित कर रहे हैं, ऐसे लोगों का अब विरोध किया जाएगा. इसके अलावा उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो बाहर से आकर शहर का माहौल खराब कर रहे हैं. उनका कहना था कि पुलिस ऐसे लोगों का सत्यापन तो कर रही है, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है.

बैठक में लोगों से अपील की गई कि गई अपनी दुकानों ऐसे लोगों को किराये पर न दे, जो शहर का माहौल खराब कर रहे हों. साथ ही कहा गया कि महिलाओं के साथ अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके अलावा जो लोग नाम छिपाकर अपने दुकान चला रहे हैं, उनकी दुकानों के नाम भी बदले जाएंगे.

नैनीताल रेप की घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. पुलिस भी लगातार लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी तरह की भ्रामक खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें. साथ ही पुलिस ने बताया कि शहर का माहौल शांतिपूर्ण है. पर्यटक नैनीताल आकर घूम सकते है. बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए और एहतियात के तौर हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है.

Tagged:
Share This Article