Menu
#News

उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन, शोक की लहर

Thakur Prem Prakash Singh, Bahubali leader of Uttarakhand and Uttar Pradesh, sudden death due to cardiac arrest, wave of mourning लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट। उत्तराखंड के तराई एवं उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह उम्र 71 वर्ष का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 फ़र, 2023

Thakur Prem Prakash Singh, Bahubali leader of Uttarakhand and Uttar Pradesh, sudden death due to cardiac arrest, wave of mourning

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट। उत्तराखंड के तराई एवं उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह उम्र 71 वर्ष का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह लालकुआं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे। तथा वह कई बार उत्तर प्रदेश में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भी रहे, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजूलता सितारगंज की पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है।

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के 3 पुत्र और दो पुत्रियां है, जिसमें बड़े पुत्र इंटरनेशनल शूटर ठाकुर शिव वर्धन सिंह, जयवर्धन सिंह और डॉ शक्ति वर्धन सिंह शामिल है। उनकी बेटी डॉ आरती एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में सेवारत हैं, जबकि दूसरी बेटी श्रीमती पूजा अमेरिका में सेटल्ड है। 71 वर्षीय ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख सितारगंज मंजू लता का रो रो बुरा हाल है।

आज प्रातः शक्तिफार्म स्थित उनके आवास में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई जिन्हें तुरंत ही सितारगंज के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह दुखद समाचार सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं की सबसे पुरानी यूनियन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे, वह सेंचुरी मिल श्रमिकों के तमाम आंदोलनों में उनके सहभागी रहे, पूर्वांचल के श्रमिकों के मार्गदर्शक के रूप में उन्हें लालकुआं क्षेत्र में पहचाना जाता था। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में शक्ति ट्रांसपोर्ट भी है।

Tagged:
Share This Article