Menu
#Destinations

फर्जी फौजी बनकर भूमि हड़पने वाला आरोपी रानीपोखरी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून: रानीपोखरी पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को फौजी बताकर धोखाधड़ी से लापता सैनिक की जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और वर्ष 2007 में जमीन का विक्रय पत्र अपने नाम पर करा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 सित, 2025
फर्जी फौजी बनकर भूमि हड़पने वाला आरोपी रानीपोखरी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून: रानीपोखरी पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को फौजी बताकर धोखाधड़ी से लापता सैनिक की जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और वर्ष 2007 में जमीन का विक्रय पत्र अपने नाम पर करा लिया।

मामला उस समय सामने आया जब वादी राजेन्द्र सिंह, ग्राम मादसी, गडूल, ऋषिकेश ने जमीन की फर्द निकलवाई और पता चला कि 20.5 बीघा भूमि, जो लापता फौजी हुकूम सिंह के नाम थी, को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूपेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति को बेचा जा चुका है।

जांच में सामने आया कि भूपेन्द्र सिंह ने अपने साथियों तिलक सिंह और सुरेश सिंह के साथ मिलकर बलवंत सिंह को फर्जी फौजी बनाकर विक्रय पत्र अपने नाम पर कराया। पुलिस ने नामजद आरोपी बलवंत सिंह पुत्र स्व. इन्द्र सिंह, निवासी ग्राम धौलास, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उ.नि. विकेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष रानीपोखरी

का. दुष्यन्त

का. कर्मजीत

का. चालक चैनपाल

Tagged:
Share This Article