Menu
#News

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को किया ध्वस्त उत्तरखंड के राजधानी देहरादून में सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया गया है। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2025
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को किया ध्वस्त

उत्तरखंड के राजधानी देहरादून में सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया गया है। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

पहलगाम हमले के बाद अब चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे पाकिस्तानी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं का चारधाम यात्रा में आने का रास्ता बंद हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम यात्रा के लिए यूनाइटेड स्टेट, नेपाल व मलेशिया से सबसे अधिक पंजीकरण किए।

संविदा-आउटसोर्स भर्तियों पर प्रतिबंध

प्रदेश सरकार ने सभी विभागों में संविदा, आउटसोर्स, दैनिक वेतन, अंशकालिक, नियत वेतन व तदर्थ भर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रिक्त नियमित पदों पर भर्ती के लिए चयन आयोगों को अधियाचन भेजें। जो अधिकारी आउटसोर्स भर्तियां करेगा, व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

टक्कर के बाद आग का गोला बनीं बाइकें

दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार दंपति और वहां से गुजर रहे दोपहिया वाहन सवार दो अन्य व्यक्ति झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बुलडोजर से ध्वस्त हुई दून अस्पताल की अवैध मजार

दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर सीएम धामी के आदेश पर बुलडोजर चला है। सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच हुई और देर रात कार्रवाई की गई। मजार सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई थी। ध्वस्तीकरण के दौरान कोई अवशेष नहीं मिले। जांच में पता चला कि मजार अवैध थी और इसके निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

उत्तराखंड में 250 पाकिस्तानी नागरिक चिह्नित

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। घटना ने बाद केंद्र सरकार अख्तियार कर लिया है। देश में आए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को खोजकर-खोजकर वापस भेजा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में 250 पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित किया गया है। इनमें से दो को वापस भी भेजा जा चुका है। वहीं आज हरिद्वार से एक पाकिस्तान के नागरिक को वापस भेजा जाएगा।

Pak की शर्मनाक हरकत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है और देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच लंदन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और एक अधिकारी ने गला काटने का इशारा किया।

सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण विस्फोट हो गया जिससे कई श्रमिकों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के गांव में भी इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर से औद्योगिक सुरक्षा के महत्व पर सवाल उठाए हैं।

73 साल की Zeenat Aman की बिगड़ी तबीयत

73 साल की जीनत अमान (Zeenat Aman) पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया से दूर थीं। अब उन्होंने हॉस्पिटल से अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को चिंता में डाल दिया है। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है जिससे वह रिकवर कर रही हैं। जीनत ने एक पोस्ट के जरिए अपना हाल बताया है और सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह का भी खुलासा किया है।

‘यह कोई मजाक नहीं’

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने बार-बार हो रहे आतंकवादी हमलों के जवाब में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पहलगाम आतंकवादी हमले से नाराज सौरव गांगुली ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ लेने चाहिए। साथ ही गांगुली ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की भी बात की।

Share This Article