Menu
#मनोरंजन

भगवानपुर विधानसभा के खेलपुर में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने फिता काटकर शोभायात्रा का किया शुभारंभ

भगवानपुर विधानसभा के खेलपुर में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने फिता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भगवानपुर : संवाददाता(रागिबनसीम) क्षेत्र के खेलपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 फ़र, 2024
भगवानपुर विधानसभा के खेलपुर में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने फिता काटकर शोभायात्रा का  किया शुभारंभ

भगवानपुर विधानसभा के खेलपुर में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने फिता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

भगवानपुर : संवाददाता(रागिबनसीम) क्षेत्र के खेलपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत रविदास जी किसी भी काम को छोटा या बड़ा नहीं समझते थे।

इसलिए हर काम को पूरे मन और लगन से करते थे। उनका मानना था कि किसी भी काम को पूरे शुद्ध मन और निष्ठा के साथ ही करना चाहिए।कहा कि रविदास जी एक महान संत, कवि, समाज सुधारक और भगवान के अनुयायी थे। रविदास निर्गुण सम्प्रदाय के प्रसिद्ध और प्रमुख हस्ती में से एक थे।

रविदास जी ने अपना पूरा जीवन जाति और वर्ग के आधार पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए समर्पित कर दिया। इस दौरान परवीन कुमार,अनिल कुमार,वीर सिंह, अर्जुन, भीम सिंह,जॉनी कुमार, गगन,सुमित, मोनू कुमार,लक्ष्मीचंद गंगा वासी,समस्त गांव वासी साथ रहे।

 

Share This Article