Menu
#अल्मोड़ा

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में डेढ़ साल की बच्ची का शव पानी के टैंक में मिला.

सोमवार को ग्राम मजरा शीला निवासी अहमद हुसैन की बेटी रियाज मीन का रुद्रपुर निवासी जरीफ अहमद के साथ निकाह था, बरात दिनेशपुर मोड़ पर स्थित एक बरात घर में आई थी। बरात में आए जाकिर हुसैन की डेढ़ वर्षीय बच्ची इनायत अचानक गुम हो गई। अपनी मां नासरा की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 अक्ट, 2022
ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में डेढ़ साल की बच्ची का शव पानी के टैंक में मिला.

सोमवार को ग्राम मजरा शीला निवासी अहमद हुसैन की बेटी रियाज मीन का रुद्रपुर निवासी जरीफ अहमद के साथ निकाह था, बरात दिनेशपुर मोड़ पर स्थित एक बरात घर में आई थी।

बरात में आए जाकिर हुसैन की डेढ़ वर्षीय बच्ची इनायत अचानक गुम हो गई।

अपनी मां नासरा की गोद से इनायत कब निकल गई उसको भी इसकी भनक नहीं हुई।

बच्ची के लापता होने से बरात में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोग बच्ची की खोज में जुट गये।

करीब दो घंटे बाद बरात घर में बने पानी के टैंक में इनायत का शव उतराता हुआ नजर आया।

आनन.फानन उसे टैंक से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने परिजनों से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया।

काफी देर बाद परिजन पुलिस के साथ सीएचसी गदरपुर चलने के लिए तैयार हुए।

वहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मासूम इनायत की पानी के टैंक में डूबने से हुई मौत से निकाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

दुल्हन पक्ष में भी मातम पसर गया है।

 

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article