Menu
#Mumbai

दहेज न देने पर आप्रकृतिक संबंध बनाने व महिला का सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का मामला सामने आया

रुड़की: महिला ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये मांगने और मना करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। महिला ने पति पर उसका सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का भी आरोप लगाया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 अप्र, 2023
दहेज न देने पर आप्रकृतिक संबंध बनाने व महिला का सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का मामला सामने आया

रुड़की:  महिला ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये मांगने और मना करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। महिला ने पति पर उसका सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का भी आरोप लगाया है।

इससे महिला के चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया। महिला ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी।

स्वजन ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। महिला के इन्कार करने पर उसकी पिटाई की गई। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने के भी प्रयास किए।

यही नहीं 23 मार्च 2023 को पति ने उसका चेहरा जला दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया। इस संबंध में महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Tagged:
Share This Article