Menu
#Mumbai

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

देहरादून। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गये मन की बात का रविवार को 100 वाँ संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होना है। इस क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश में भव्य आयोजनों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी शिक्षण संस्थानों में उचित व्यवस्था की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 अप्र, 2023
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

देहरादून।

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गये मन की बात का रविवार को 100 वाँ संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होना है। इस क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश में भव्य आयोजनों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी शिक्षण संस्थानों में उचित व्यवस्था की जा सके।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यालयों,ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज,पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि में इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था तेजी से किए जाने को कहा गया है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जो लोग भी समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।ऐसे लोग देश के कोने कोने में हैं,अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।ऐसे लोगों के बारे में और उनके कार्यों के बारे में जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दी जाती है।हम सभी के साथ ही साथ छात्रों के के लिये भी यह बहुत उपयोगी है।पूर्व में भी छात्र और शिक्षक तथा आमजन इस कार्यक्रम को सुनते रहे हैं। रविवार को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का १०० वाँ संस्करण कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

यही वजह है कि रविवार को सभी विद्यालयों,ग्राम सभाओं,डिग्री कॉलेज,पॉलीटेक्निक,आईटीआई आदि में इस कार्यक्रम को अवश्य रूप से सुने जाने और उसके लिए बेहतर व्यवस्था किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Tagged:
Share This Article