Menu
#Mumbai

सिलक्यारा में फंसे मजदूरों के लिए खत्म होगी काल रात, आज रेस्क्यू ऑपरेशन हो सकता है पूरा

उत्तरकाशी उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा टनल हादसे में मजदूरों का संकट जल्द ही खत्म हो सकता है। पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने बुधवार को कहा कि सिल्क्यारा में जिस रफ़्तार से पाइप डाला जा रहा है, उसके हिसाब से यह रेस्क्यू ऑपरेशन आज रात ही खत्म होने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 नव, 2023
सिलक्यारा में फंसे मजदूरों के लिए खत्म होगी काल रात, आज रेस्क्यू ऑपरेशन हो सकता है पूरा

उत्तरकाशी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा टनल हादसे में मजदूरों का संकट जल्द ही खत्म हो सकता है। पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने बुधवार को कहा कि सिल्क्यारा में जिस रफ़्तार से पाइप डाला जा रहा है, उसके हिसाब से यह रेस्क्यू ऑपरेशन आज रात ही खत्म होने की उम्मीद है। टनल में फंसी मशीनें और डम्पर के पाइप के रास्ते में आने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि ये मलबे में अनुमानित पच्चीस मीटर के आसपास फंसे थे, जिस दूरी को पार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक 800 एमएम का पाइप 40 मीटर भीतर जा चुका है। जानकारों के मुताबिक 53 मीटर पाइप जाने की दशा में मजदूर बाहर निकाले जा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि 39 मीटर तक पाइप अंदर जा चुका है। बाकी पाइप तेजी से अब अंदर जा रहे हैं।जिस तरह से ड्रिल कर पाइप डाले जा रहे हैं और सब ठीक रहा तो 15 घंटे में ऑपरेशन पूरा किया जा सकता है।

Tagged:
Share This Article