Menu
#Mumbai

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी को होगी तय

बदरीनाथ धाम, 28 सितंबर: इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी, गुरुवार 2 अक्टूबर को तय होगी। इसके लिए मंदिर परिसर में दोपहर बाद भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। धर्माधिकारी और वेदपाठी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि तय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 सित, 2025
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी को होगी तय

बदरीनाथ धाम, 28 सितंबर: इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी, गुरुवार 2 अक्टूबर को तय होगी। इसके लिए मंदिर परिसर में दोपहर बाद भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। धर्माधिकारी और वेदपाठी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि तय करेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) पदाधिकारियों की उपस्थिति में बदरीनाथ धाम के रावल तिथि की औपचारिक घोषणा करेंगे।

इसी दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाओं का कार्यक्रम, उद्धव जी और कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान तथा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के ज्योर्तिमठ प्रस्थान का मुहूर्त भी तय होगा। इसी अवसर पर नये यात्रा वर्ष 2026 के लिए भंडार सेवा हेतु पगड़ी भेंट की जाएगी।

वहीं, पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ (रुद्रप्रयाग) में द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होने की तिथि तथा शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ (रुद्रप्रयाग) में तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि भी निर्धारित की जाएगी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि विजय दशमी के अवसर पर बदरीनाथ धाम के साथ ही मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथियां तय करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Tagged:
Share This Article