Menu
#मनोरंजन

मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय को लेकर की चर्चा

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय को लेकर चर्चा की।   सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड आबकारी नीति 2024 25 …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 फ़र, 2024
मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय को लेकर की चर्चा

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय को लेकर चर्चा की।

 

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड आबकारी नीति 2024 25 के अंतर्गत विषयों को लेकर सरकार के द्वारा कई बदलाव किए गए हैं। इस नीति में बदलाव के कारण व्यापारियों को कई प्रकार से आर्थिक हानि का सामना हो सकता है जिससे होटल व्यापारियों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाने के चलते होटल बंद होने की कगार पर आ सकते हैं।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन किया कि हमारी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है और आपके नेतृत्व में किसी को कोई भी नुकसान ना हो, इसके लिए आप हमेशा परस्पर उसकी चिंता करते हैं, उन्होंने इसका समाधान जल्द से जल्द करेंगे तो इन व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद पी रहा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Share This Article