Menu
#Mumbai

थैंक यू नेचर अभियान को मिला जिला प्रशासन का सहयोग, ग्राम झाला बनेगा स्वच्छता का मॉडल गांव

उत्तरकाशी, 11 अक्टूबर: पंचायती राज विभाग और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में “थैंक यू नेचर अभियान” के तहत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम झाला में आज एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के सहयोग से खंड विकास अधिकारी के माध्यम से कचरा गाड़ी और सफाई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अक्ट, 2025
थैंक यू नेचर अभियान को मिला जिला प्रशासन का सहयोग, ग्राम झाला बनेगा स्वच्छता का मॉडल गांव

उत्तरकाशी, 11 अक्टूबर: पंचायती राज विभाग और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में “थैंक यू नेचर अभियान” के तहत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम झाला में आज एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के सहयोग से खंड विकास अधिकारी के माध्यम से कचरा गाड़ी और सफाई कर्मियों को गांव भेजा गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी सफाई में भाग लिया और एकत्रित प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा गया।

ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने बताया कि “थैंक यू नेचर अभियान” लगातार जनसहभागिता के माध्यम से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन, पंचायत और जनता एकजुट होकर कार्य करती है, तो सकारात्मक बदलाव निश्चित होता है। अभियान के विस्तार हेतु उन्होंने जिलाधिकारी से ग्राम झाला को “मॉडल विलेज” के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि एक मास्टर प्लान तैयार कर ग्राम झाला को स्वच्छता के क्षेत्र में उदाहरणीय गांव बनाया जाएगा।

ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने कहा —

> “हमारा लक्ष्य केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलना है। जब गांव के लोग अपने परिवेश को धन्यवाद देंगे, तभी प्रकृति भी हमें आशीर्वाद देगी। यही थैंक यू नेचर अभियान का वास्तविक उद्देश्य है।”

अभियान में युवक मंगल दल झाला, स्थानीय होटल व्यवसायी और ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस पहल को समय-समय पर DRS Recycling Organisation, Atulya Ganga और IDEAL जैसी संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त होता रहा है।

जिला प्रशासन के इस समर्थन से “थैंक यू नेचर अभियान” को नई ऊर्जा मिली है। जल्द ही ग्राम झाला को “स्वच्छता मॉडल गांव” के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Tagged:
Share This Article