Menu
#Mumbai

अंतिम व्यक्ति को राहत पहुंचाए बिना चैन से नहीं बैठेगा जिला प्रशासन

कंडियाना वासियों ने विस्थापन का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने अधिकारियों को विस्थापन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। राशन कार्ड में नाम न चढ़ने की शिकायत पर डीएम ने कंडियाना में कैंप लगवाया, वहीं कल फिर कैंप लगाया जाएगा। दुर्गम रास्तों और विकट पैदल मार्ग से होते हुए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 सित, 2025
अंतिम व्यक्ति को राहत पहुंचाए बिना चैन से नहीं बैठेगा जिला प्रशासन

कंडियाना वासियों ने विस्थापन का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने अधिकारियों को विस्थापन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

राशन कार्ड में नाम न चढ़ने की शिकायत पर डीएम ने कंडियाना में कैंप लगवाया, वहीं कल फिर कैंप लगाया जाएगा।

दुर्गम रास्तों और विकट पैदल मार्ग से होते हुए डीएम सविन बंसल प्रशासनिक अमले के साथ भीतरली और कंडियाना पहुंचे।

प्रभावितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए क्षेत्र में ही विभागीय अधिकारी और कार्मिक कैंप करेंगे। भवन, भू-कटाव, फसल क्षति और सिंचाई नहर के आकलन की कार्यवाही को को-ऑर्डिनेट कर तहसीलदार सदर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

कृषि, उद्यान, पशुपालन और पीडब्ल्यूडी विभागों को आज ही क्षति आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत कर उसी दिन मुआवजा वितरण करने के निर्देश जारी किए गए।

ग्रामीणों ने सड़क संबंधी समस्या और शिकायतें डीएम के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने रिपोर्ट तलब की।

Tagged:
Share This Article